Posted in

ओ जाने वाले रघुवर को प्रणाम भजन लिरिक्स

ओ जाने वाले रघुवर को,
प्रणाम हमारा कह देना,
प्रणाम हमारा कह देना
सीताराम हमारा कह देना।।


श्रीराम की माता कौशल्या को,
और दशरथ जी धीरज धारी को,
श्री भरत की माता कैकई को,
प्रणाम हमारा कह देना।।


ओ जाने वाले रघुवर को प्रणाम………


श्री भरत शत्रुघन भैया को,
और छोटी मात सुमित्रा को,
श्री सीता जनक दुलारी को,
प्रणाम हमारा कह देना।।


ओ जाने वाले रघुवर को प्रणाम………


श्री हनुमान बालि सुग्रीव को,
और सारी अंगद सेना को,
श्री पूरी अयोध्या नगरी को,
प्रणाम हमारा कह देना।।


ओ जाने वाले रघुवर को प्रणाम………


श्रीराम चंद्र अवतारी को,
और लक्ष्मण धन्वाधारी को,
श्री लवकुश आज्ञाकारी को,
परनाम हमारा कह देना।।


ओ जाने वाले रघुवर को प्रणाम………


श्री वाल्मीकि रामायण को,
और चारो वेद पुराणो को,
श्री गीता मात कल्याणी को,
प्रणाम हमारा कह देना।।


ओ जाने वाले रघुवर को प्रणाम………


भजन भंडार


ओ जाने वाले रघुवर को प्रणाम भजन लिरिक्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *