Posted in

राम से बड़ा राम का नाम भजन लिरिक्स

दोहा- राम नाम सबसे बड़ा,
इससे बड़ा न कोई।
अपने बल तो रावण बड़े,
जो लंका देवे खोय।।


राम से बड़ा राम का नाम,
अन्त में यही आएगा तेरे काम।।


नामी को तो चिता होवें,
नाम ना हो बदनाम।
द्रोपदी ने नाम पुकारा,
घर आए घनश्याम।।


राम से बड़ा राम का नाम ………


राम नाम का सुमिरन करले,
कोडी लगे ना दाम।
नाम की डोरी से बंध कर,
आयेंगे श्री राम।।


राम से बड़ा राम का नाम ………


बिना सेतु के सागर को कभी,
लाग सके ना राम।
लांग गए हनुमान उसी को,
लेकर हरि का नाम।।


राम से बड़ा राम का नाम ………


वो अभिमानी डूब जायेंगे,
जिनके मुख नहीं राम।
वो पत्थर भी तीर जायेंगे,
जिनपे लिखा है राम का नाम।।


राम से बड़ा राम का नाम ………


नथा सिंह तू सुमिरन करले,
इसका होकर राम गुलाम।
सीताराम को सुमिर करे रे,
श्याम को राधेश्याम।।


राम से बड़ा राम का नाम ………


भजन भंडार


राम से बड़ा राम का नाम भजन लिरिक्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *