Posted in

तेरे द्वार खड़ा भगवान भगत भर भजन लिरिक्स

तेरे द्वार खड़ा भगवान,
 भक्त भर दे रे झोली।
तेरा होगा बड़ा एहसान,
 के युग युग तेरी रहेगी शान॥


डोल उठी है सारी धरती देख रे,
डोला गगन है सारा।
भीख मांगने आया तेरे घर,
जगत का पालनहारा।
मैं आज तेरा मेहमान, 
 मुझ से करले  ज़रा पहचान॥


तेरे द्वार खड़ा भगवान……….


आज लुटा दे रे सर्वस अपना, 
मान ले रे कहना मेरा।
मिट जायेगा पल में,
तेरा जनम जनम का फेरा।
तू छोड़ सकल अभिमान,
 अमर कर ले तू अपना नाम॥


तेरे द्वार खड़ा भगवान……….


भजन भंडार


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *