Posted in

राम नाम के हीरे मोती बिखराऊँ गली गली लिरिक्स

राम नाम के हीरे मोती,
मैं बिखराऊँ गली गली
ले लो रे कोई राम का प्यारा,
शोर मचाऊँ गली गली
बोलो राम श्री राम 
जय जय राम 


माया के दीवानों सुन लो,
एक दिन ऐसा आएगा
धन दौलत और माल खजाना,
यही पड़ा रह जायेगा
सुन्दर काया मिट्टी होगी,
चर्चा होगी गली गली
ले लो रे कोई राम का प्यारा,
क्यों करता तू मेरा मेरी,
यह तो तेरा मकान नहीं
झूठे जन में फंसा हुआ है,
वह सच्चा इंसान नहीं
जग का मेला दो दिन का है,
अंत में होगी चला चली
ले लो रे कोई राम का प्यारा,

जिन जिन ने यह मोती लुटे,
वह तो माला माल हुए
धन दौलत के बने पुजारी,
आखिर वह कंगाल हुए
चांदी सोने वालो सुन लो,
बात सुनाऊँ खरी खरी
ले लो रे कोई राम का प्यारा,

दुनिया को तू कब तक पगले,
अपनी कहलायेगा
ईश्वर को तू भूल गया है,
अंत समय पछतायेगा
दो दिन का यह चमन खिला है,
फिर मुरझाये कलि कलि
ले लो रे कोई राम का प्यारा,

राम नाम के हीरे मोती,
मैं बिखराऊँ गली गली
कृष्ण नाम के हीरे मोती,
मैं बिखराऊँ गली गली
https://youtu.be/_Hyt1T898dc?si=CJOoVYnEvqSDYXUs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *