Posted in

यशोमती मैया से बोले नंदलाला भजन लिरिक्स

यशोमती मैया से बोले नंदलाला भजन लिरिक्स

यशोमती मैया से बोले नंदलाला
राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला॥
यशोमती मैया से…


बोली मुस्काती मैया, ललन को बताया
कारी अंधियरी आधी रात में तू आया
लाडला कन्हैया मेरा, काली कमली वाला
इसी लिए काला॥
यशोमती मैया से…


बोली मुस्काती मैया, सुन मेरे प्यारे
गोरी गोरी राधिका के नैन कजरारे
काले नैनों वाली ने, ऐसा जादू डाला
इसी लिए काला॥
यशोमती मैया से…


इतने में राधा प्यारी, आई इठलाती
मैंने न जादू डाला, बोली बलखाती
मैय्या कन्हैया तेरा हो, जग से निराला
इसी लिए काला॥
यशोमती मैया से…


भजन भंडार के साथ जुड़े- भजन भंडार

भजन भंडार

भजन भंडार


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *