Posted in

राधे तेरे चरणों की श्यामा तेरे चरणों की भजन लिरिक्स

राधे तेरे चरणों की श्यामा तेरे चरणों की भजन लिरिक्स

राधे तेरे चरणों की,
श्यामा तेरे चरणों की,
गर धूल जो मिल जाए ।


राधे तेरे चरणों की,
गर धूल जो मिल जाए ।
सच कहता हूँ मेरी,
सच कहता हूँ मेरी…
तकदीर बदल जाए ।

राधे तेरे चरणों की,
श्यामा तेरे चरणों की,
गर धूल जो मिल जाए ।


सुनता हूँ तेरी रहमत,
दिन रात बरसती है ।
सुनता हूँ तेरी रहमत,
दिन रात बरसती है ।
एक बूँद जो मिल जाए,
एक बूँद जो मिल जाए…
दिल की कली खिल जाए ।

राधे तेरे चरणों की,
श्यामा तेरे चरणों की,
गर धूल जो मिल जाए ।


ये मन बड़ा चंचल है,
कैसे तेरा भजन करूँ ।
यह मन बड़ा चंचल है,
कैसे तेरा भजन करूँ ।
जितना इसे समझाऊं,
जितना इसे समझाऊं,
उतना ही मचल जाए ।

राधे तेरे चरणों की,
श्यामा तेरे चरणों की,
गर धूल जो मिल जाए ।


नजरों से गिराना ना,
चाहे जितनी सजा देना ।
नजरों से गिराना ना,
चाहे जितनी सजा देना ।
नजरों से जो गिर जाए,
नजरों से जो गिर जाए…
मुश्किल ही संभल पाए ।

राधे तेरे चरणों की,
श्यामा तेरे चरणों की,
गर धूल जो मिल जाए ।


राधे इस जीवन की
बस एक तमन्ना है ।
राधे इस जीवन की
बस एक तमन्ना है ।
तुम सामने हो मेरे,
तुम सामने हो मेरे,
मेरा दम ही निकल जाए ।

राधे तेरे चरणों की,
श्यामा तेरे चरणों की,
गर धूल जो मिल जाए ।
सच कहता हूँ मेरी
तकदीर बदल जाए ।


भजन भंडार के साथ जुड़े- भजन भंडार

भजन भंडार

भजन भंडार


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *