Posted in

मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है लिरिक्स

मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है लिरिक्स

मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है,
मेरा आपकी कृपा से,
सब काम हो रहा है,
करते हो तुम कन्हैया,
मेरा नाम हो रहा है,
मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है ।


पतवार के बिना ही,
मेरी नाव चल रही है,
हैरान है ज़माना,
मंजिल भी मिल रही है,
करता नहीं मैं कुछ भी,
सब काम हो रहा है ।
करते हो तुम कन्हैया, मेरा नाम हो रहा है,
करते हो तुम कन्हैया,
मेरा नाम हो रहा है,
मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है ।


तुम साथ हो जो मेरे,
किस चीज की कमी है,
तुम साथ हो जो मेरे,
किस चीज की कमी है ।
किसी और चीज की अब,
दरकार ही नहीं है,
तेरे साथ से गुलाम अब,
गुलफाम हो रहा है ।

करते हो तुम कन्हैया,
मेरा नाम हो रहा है,
मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है ।


मैं तो नहीं हूँ काबिल, तेरा पार कैसे पाऊं,
मैं तो नहीं हूँ काबिल,
तेरा पार कैसे पाऊं ।
टूटी हुयी वाणी से, गुणगान कैसे गाऊं,
तेरी प्रेरणा से ही सब, ये कमाल हो रहा हैं ।

करते हो तुम कन्हैया,
मेरा नाम हो रहा है,
मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है ।


मुझे हर कदम कदम पर,
तूने दिया सहारा,
मेरी ज़िन्दगी बदल दी,
तूने करके एक इशारा,
एहसान पे तेरा ये, एहसान हो रहा है ।

करते हो तुम कन्हैया,
मेरा नाम हो रहा है,
मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है ।


तूफान आंधियों में,
तूने है मुझको थामा,
तुम कृष्ण बन के आए,
मैं जब बना सुदामा,
तेरा करम ये मुझ पर, सरे आम हो रहा है ।

करते हो तुम कन्हैया,
मेरा नाम हो रहा है,
मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है ।


मेरा आपकी दया से सब काम हो रहा है,
करते हो तुम कन्हैया, मेरा नाम हो रहा है ।


भजन भंडार के साथ जुड़े- भजन भंडार

भजन भंडार

भजन भंडार


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *