Posted in

लगन तुमसे लगा बैठे भजन लिरिक्स

लगन तुमसे लगा बैठे
जो होगा देखा जायेगा
तुम्हे अपना बना बैठे
जो होगा देखा जायेगा


कभी दुनिया से डरते थे
के छुप छुप याद करते थे
लो अब पर्दा उठा बैठे
जो होगा देखा जायेगा
लगन तुमसे लगा बैठे
जो होगा देखा जायेगा


कभी ये ख्याल था दुनिया
हमें बदनाम कर देगी
शरम अब बेच खा बैठे
जो होगा देखा जायेगा
लगन तुमसे लगा बैठे
जो होगा देखा जायेगा


दीवाने बन गए तेरे तो फिर
दुनिया से क्या लेना
तेरी चरणों में आ बैठे
जो होगा देखा जायेगा
लगन तुमसे लगा बैठे
जो होगा देखा जायेगा


लगन तुमसे लगा बैठे
जो होगा देखा जायेगा
तुम्हे अपना बना बैठे
जो होगा देखा जायेगा


भजन भंडार

https://youtu.be/FDNoc0oGz04

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *