Posted in

दुनिया चले ना श्री राम के बिना भजन लिरिक्स

दुनिया चले ना श्री राम के बिना,
राम जी चले ना हनुमान के बिना
।


जब से रामायण पढ़ ली है, 
एक बात मैंने समझ ली है,
रावन मरे नी श्री राम के बिना,
लंका जले ना हनुमान के बिना॥


दुनिया चले ना श्री राम के………


लक्ष्मण का बचना मुश्किल था,
कौन बूटी लाने के काबिल था,
लक्ष्मण बचे ना श्री राम के बिना,
बूटी मिले ना हनुमान के बिना॥


दुनिया चले ना श्री राम के………


सीता हरण की कहानी सुनो, 
भक्तो ये मेरी जुबानी सुनो,
वापिस मिला ना श्री राम के बिना, 
पता चले ना हनुमान के बिना॥


दुनिया चले ना श्री राम के………


बैठे सिंघासन पे श्री राम जी, 
चरणों में बैठे हैं हनुमान जी,
मुक्ति मिला ना श्री राम के बिना, 
भक्ति मिले ना हनुमान के बिना॥


दुनिया चले ना श्री राम के………


दुनिया चले ना श्री राम के बिना,
राम जी चले ना हनुमान के बिना।


भजन भंडार


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *