Posted in

मेरे घर के आगे माँ तेरा मंदिर बन जाये लिरिक्स

मेरे घर के आगे मेरी माँ तेरा मंदिर बन जाये, 

जब खिड़की खोलूं तो तेरा दर्शन हो जाये,
मेरे घर के आगे मेरी माँ तेरा मंदिर बन जाये..

जब आरती हो तेरी मुझे घंटी सुनाई दे,
मुझे आते जाते तेरी माँ सूरत दिखाई दे,
जब भजन करे कोई, मुझको भी सुनाई दे,
मेरे घर के आगे मेरी माँ तेरा मंदिर बन जाये..

नज़दीक रहेंगे तो आना जाना होगा,
मेरी मईया हम दोनों का बस एक ठिकाना होगा,
तुम सामने हो मेरे मेरा दम ही निकल जाए,
मेरे घर के आगे मेरी माँ तेरा मंदिर बन जाये..

आते जाते मईया तुमको मै प्रणाम करूँ,
जो मेरे लायक हो तेरा वो काम करूँ,
तेरी सेवा करने से मेरा जीवन खिल जाये,
मेरे घर के आगे मेरी माँ तेरा मंदिर बन जाये..

मेरे घर के आगे मेरी माँ तेरा मंदिर बन जाये,
जब खिड़की खोलूं तो तेरा दर्शन हो जाये,
मेरे घर के आगे मेरी माँ तेरा मंदिर बन जाये…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *