Posted in

दे दे थोड़ा प्यार मैया तेरा क्या घट जाएगा भजन लिरिक्स

दे दे थोड़ा प्यार मैया,
तेरा क्या घट जाएगा,
ये बालक भी तर जाएगा,


दे दिया तुमने,
सबको सहारा मां,
जो द्वारे आया है,
भर दिया दामन,
उसका खुशी से मां,
जो अर्जी लाया है,
मुझको देने से खजाना,
कम नही हो जाएगा,

ये बालक भी…


है पुराना मां,
रिश्ता हमारा तो,
उसे तुम याद करो,
कर दे कृपा ओ मां,
बालक तुम्हारा हूँ,
मेरे सिर हाथ धरो,
प्यार का रिश्ता है हमारा,
टूट नही ये पाएगा,

ये बालक भी…


कश्ती मेरी ये मां,
तेरे हवाले है,
इसे तुम पार करो,
गर दे दिया मुझको,
तूने सहारा मां,
यही विश्वास करो,
ये तेरा दरबार,
जय जयकारो से गूँज जाएगा,

ये बालक भी…


दे दे थोड़ा प्यार मैया,
तेरा क्या घट जाएगा,
ये बालक भी तर जाएगा,


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *