Posted in

जिस भजन मे राम का नाम लिरिक्स

जिस भजन मे राम का नाम न हो,
उस भजन को गाना ना चाहियें।


(1) चाहें बेटा कितना प्यारा हो,
उसे सिर पे चढाना ना चाहियें।
चाहें बेटी कितनी सुन्दर हो,
उसे घर-घर घुमाना ना चाहियें।।


जिस भजन मे राम का नाम……


(2) चाहें पत्नि कितनी प्यारी हों,
उसे भेद बताना ना चाहियें।
चाहें भाई कितना बेरी हों,
उससे राज छुपाना ना चाहियें।।


जिस भजन मे राम का नाम……


3) जिस माँ ने हमको जन्म दिया,
दिल उसका दुखाना ना चाहियें।
जिस पिता ने हमको पाला हैं,
उसे कभी रूलाना ना चाहियें।।


जिस भजन मे राम का नाम……


4) चाहें कितनी अमिरी आ जाये,
अभिमान में आना ना चाहिये।
चाहें कितनी गरिबी आ जाये,
दाता को भुलाना ना चाहियें।।


जिस भजन मे राम का नाम न हो,
उस भजन को गाना ना चाहियें।


भजन भंडार


जिस भजन मे राम का नाम न हो लिरिक्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *