Posted in

मैया तेरे चरणों की गर धूल जो मिल जाए लिरिक्स

🌺 मैया तेरे चरणों की – गर धूल जो मिल जाए

(माँ की ममता और भक्ति से भरा हृदयस्पर्शी भजन)

मैया तेरे चरणों की,
गर धूल जो मिल जाए,

सच कहता हूँ मैया,
तकदीर बदल जाए।

मैया तेरे चरणों की,
गर धूल जो मिल जाए…

सुनता हूँ तेरी रहमत,
दिन-रात बरसती है,

एक बूँद जो मिल जाए,
मन की कली खिल जाए।

मैया तेरे चरणों की,
गर धूल जो मिल जाए…

ये मन बड़ा चंचल है,
कैसे तेरा भजन करूँ?

जितना इसे समझाऊँ,
उतना ही मचल जाए।

मैया तेरे चरणों की,
गर धूल जो मिल जाए…

नज़रों से गिराना ना,
चाहे जितनी सज़ा देना,

नज़रों से जो गिर जाए,
मुश्किल ही सम्भल पाए।

मैया तेरे चरणों की,
गर धूल जो मिल जाए…

मैया इस जीवन में,
बस एक तमन्ना है,

तुम सामने हो मेरे,
मेरा दम ही निकल जाए।

मैया तेरे चरणों की,
गर धूल जो मिल जाए…

सच कहता हूँ मैया,
तकदीर बदल जाए…
मैया तेरे चरणों की,
गर धूल जो मिल जाए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *