Posted in

नैना थक गए राह निहारूँ कन्हैया अब देर ना करो भजन लिरिक्स

🌸 नैना थक गए राह निहारूँ – कन्हैया अब देर ना करो

(श्रीकृष्ण विरह भजन | भक्ति भाव से भरपूर)

नैना थक गए राह निहारूँ,
कन्हैया अब देर ना करो,
कन्हैया अब देर ना करो॥

एक ही कान्हा तेरा सहारा,
दूजा ना कोई जग में हमारा,
कर ली हमने तुझसे ही यारी,
कन्हैया अब देर ना करो॥

हरदम पूजूँ, नित मैं ध्याऊँ,
सबसे पहले श्याम मनाऊँ,
सुन लो मेरे मन की कहानी,
कन्हैया अब देर ना करो॥

मेरे कन्हैया, श्याम मुरारी,
नाथ मेरे प्रभु, तुम उपकारी,
खुद को कर दिया तेरे हवाले,
कन्हैया अब देर ना करो॥

इस भवजल का तू ही किनारा,
जो भी मनाए, उसको उबारा,
ठाकुर चरणों में ‘भगवत’ गाए,
कन्हैया अब देर ना करो॥

नैना थक गए राह निहारूँ,
कन्हैया अब देर ना करो,
कन्हैया अब देर ना करो॥


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *