Posted in

मेरी छोटी सी है नाव तेरे जादू भरे पाँव लिरिक्स

🌸 मेरी छोटी सी है नाव, तेरे जादू भरे पाँव | राम भजन लिरिक्स हिंदी में


मेरी छोटी सी है नाव

तेरे जादू भरे पाँव
डर लागे मोहे राम
कैसे बिठाऊ तोहे नाव में।।


जब पत्थर से बन गई नारी
एक लकड़ी की नाव हमारी
करू यही रोजगार, पालू निज परिवार
सुनो सुनो जी दातार, कैसे बिठाऊ तोहे नाव में।।


एक बात मानो तो बिठाऊ
तेरे चरणों की धूल धुलाऊ
यदि तुमको है मंजूर, बात मेरी ये हुजूर
मेरा होय अंदेशा दूर – कैसे बिठाऊ तोहे नाव में।।


केवट प्रभु जी के चरणों को धोए
पाप जनम जनम के धोए
होके बड़े प्रसन्न, दिये राम दर्शन
सिया लक्ष्मण संग – कैसे बिठाऊ तोहे नाव में।।


चरणामृत सबको पिलाऊ
फल-फूल भेट चढ़ाऊ
ऐसा समय बार-बार आता
यही सरकार सुनो प्रणाम का – कैसे बिठाऊ तोहे नाव में।।


मेरी छोटी सी है नाव
तेरे जादू भरे पाँव
डर लागे मोहे राम
कैसे बिठाऊ तोहे नाव में।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *