Posted in

पिंजरे के पंछी रे तेरा दर्द ना जाणे कोए भजन लिरिक्स

पिंजरे के पंछी रे,
तेरा दर्द ना जाणे कोए,
तेरा दर्द ना जाणे कोए।।


कह ना सके तू,
अपनी कहानी,
तेरी भी पंछी,
क्या जिंदगानी रे,
विधि ने तेरी कथा लिखी है,
आँसू में कलम डुबोय,
तेरा दर्द ना जाणे कोए।।


चुपके चुपके,
रोने वाले,
छुपाके रखना,
दिल के छाले रे,
ये पत्थर का देश हैं पगले,
यहाँ कोई ना तेरा होय,
तेरा दर्द ना जाणे कोए।।


पिंजरे के पंछी रे,
तेरा दर्द ना जाणे कोए,
तेरा दर्द ना जाणे कोए।।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *